पुलिस की अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता शुरू बरेली जोन के 9 जिलों की टीमें शामिल, कबड्डी-जिम्नास्टिक समेत कई खेलों का आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं के पुलिस परेड ग्राउंड में शनिवार को द्वितीय अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय आयोजन में कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग और खो-खो जैसे खेलों का समावेश है।
बरेली जोन के कुल नौ जिले इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल और रामपुर शामिल हैं। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।उद्घाटन समारोह में एसएसपी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। सच्चा खिलाड़ी वह होता है जो इसकी चिंता किए बिना अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन करता है। एसएसपी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ बिल्सी संजीव कुमार और आरआई इंद्रजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
