करंट लगने से पालिका कर्मचारी की मौत घर में स्टैब्लाइजर छूने के दौरान हुआ हादसा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं में बुधवार देर शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने घर में स्टैबलाइजर छू रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।
यह घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के वार्ड संख्या एक में हुई। मृतक की पहचान विनोद कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह नगर पंचायत सैदपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।
जानकारी के अनुसार, शाम को घर में बिजली की ट्रिपिंग हुई थी। विनोद कुमार ने वोल्टेज नियंत्रित करने के लिए स्टैबलाइजर को छुआ, लेकिन उसमें करंट दौड़ रहा था। वह तुरंत उसकी चपेट में आ गए।
चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल स्टाफ ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार रात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।
