विश्व नदी दिवस पर सोत नदी बचाओ आंदोलन की टीम का महासंकल्प अब जनपद की चार नदियों का होगा कायाकल्प
नदियों के अस्तित्व को लेकर होगा महा आंदोलन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।विश्व नदी दिवस पर सोत नदी बचाओ आंदोलन की टीम सोत नदी के घाट पर पहुंची और जनपद की चार मृत प्राय पड़ी नदियों के कायाकल्प की मांग की। उनका कहना है जो आंदोलन सिर्फ सोत नदी के अस्तित्व को चलाया जा रहा था वों अब जनपद की महावा, भैंसोर, अरिल नदी के लिए भी चलाया जाएगा। आपको बता दें कि नदियों को गंगा और राम गंगा से जोड़े जाने की मांग आंदोलनकारी उठाते आये हैँ।
आंदोलनकारी टीम का हिस्सा सोहराब ककरालावी नें कहा की नदिया देश की धरोहर हैँ और मानावीय गलतियों के कारण लुप्त होने के कागार पर हैँ जो चिंता का विषय है।नदियों के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। अगर कोई प्रकृति से छेड़छाड़ करता है तो इसके परिणाम गंभीर होते हैँ।
आंदोलन का हिस्सा बने वाहिद राजपूत नें कहा कि नगर की बदहाल व्यवस्था को सुधारने मे उनकी टीम लगातार लगी हुई है अब नदियों के कायाकल्प के लिए भी टीम काम करेगी।
इस अवसर पर मुस्लिम खान मास्टर, जावेद खान, साजिद खान, खालिद महमूद, इमरान खान, ज़ीशान अंसारी, मखलूस खान, सुमित अग्रवाल, वारिश पठान, मुजाहिद खान आदि शामिल रहे
