सराहनीय कार्य – ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना अलापुर, द्वारा खोई हुई बच्ची को मात्र एक घन्टे मे परिजन का पता लगाकर सकुशल उसके परिजन के सुपुर्द किया

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बुधवार को थाना अलापुर, बदायूँ की मिशन शक्ति टीम व चीता मोबाइल अलापुर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक बच्ची जिसकी उम्र लगभग दो वर्ष कस्बा अलापुर में रोड किनारे घूमती हुई मिली जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी जिसको थाना अलापुर के मिशन शक्ति केंद्र में लाया गया तथा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बच्ची के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार करते हुये आस पास के लोगो व गांव मे सूचना देकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि बच्ची का नाम आयत पुत्री शानू सलमानी है जो वार्ड 12 कस्बा अलापुर, बदायूं की रहने वाली है। मिशन शक्ति टीम/ थाना पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनो से सम्पर्क कर एक घंटे के अन्दर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बच्ची मिलने पर थाना अलापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही व मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार जताया।
