सराहनीय कार्य – ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली, बदायूँ की मिशन शक्ति टीम द्वारा खोए हुए एक बच्चे को त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे के परिजन को सुपुर्द किया

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बुधवार को आगन्तुक विपेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र श्रीकांत गुप्ता निवासी मौहल्ला मढई चौक थाना कोतवाली बदायूँ ने थाना कोतवाली पर अपने पुत्र अंश गुप्ता उम्र आठ वर्ष के बुधवार सुबह समय दस बजे घर से स्कूल श्रीराम सरस्वती विद्या मन्दिर मीरा जी चौकी बदायूं को जाना और वापस घर न आने गुम हो जाने के संबन्ध में लिखित तहरीर दी थी। थाना कोतवाली, बदायूँ की मिशन शक्ति टीम व कोतवाली पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग आठ वर्ष मेला गांधी ग्राउण्ड से सकुशल बरामद कर उसके पिता विपेन्द्र व माता प्रियंका गुप्ता के सुपुर्द किया गया। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चे के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार करते हुये मिशन शक्ति टीम/ थाना पुलिस द्वारा बच्चे के परिजनो से सम्पर्क कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बच्चा मिलने पर मिशन शक्ति टीम/थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही व मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार जताया।
