प्रधानों और सचिवों को पंचायत में आय के स्त्रोत राजस्व बढ़ाने की दी गई ट्रेनिंग
मजबूत राजस्व- सशक्त पंचायत थीम को आधार बनाया गया

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान,पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में सर्वाधिक जनसंख्या वाली ब्लॉक- इस्लामनगर, सहसवान और दहगवां की ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों की 1 दिवसीय ट्रेनिंग विकास खण्ड सभागार में संपन्न हुई जिसमें सलमान ज़मीर मास्टर ट्रेनर ने ग्राम पंचायतों को स्वयं के स्रोतों से आए सृजित करने राजस्व बढ़ाने, ओ. एस. आर. का उद्देश्य, कर- गैर कर आधारित राजस्व,तालाबों मे मछली पालन, गीले और सूखे कचरे से आए,पोलीथीन व प्लास्टिक को गलाकर दाना व टाइल बनाने, गौशाला मे गोबर से आए विषयक गहनता से ट्रेनिंग दी गयी।अशोक कुमार सिंह मास्टर ट्रेनर ने मजबूत राजस्व-सशक्त पंचायत थीम पर विस्तार से जानकारी दी और स्लाइड के माध्यम से ध्यान आकृषित किया lनीरज कुमार ए. डी. ओ.पंचायत ने देश और प्रदेश की उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों तथा आए व राजस्व बढ़ाने संबंधी जानकारी प्रदान कीI सहसवान के राम शाक्य प्रधान रियोनायी दलाई व दीपक शर्मा प्रधान डकारा पुख्ता तथा ब्लॉक-दहगवां के गंगाधर प्रधान रसूलपुर कलां द्वारा किया गया इंटरएक्शन उत्तम रहा I
