एसपी देहात द्वारा थाना वजीरगंज एवं बिसौली पर थाने के सभी विवेचको की विवेचनाओ की समीक्षा करते हुए अर्दली रूम किया गया

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बुधवार को एसपी देहात डा0 हृदेश कुमार कठेरिया द्वारा थाना वजीरगंज तथा बिसौली कार्यालय पर थाने के सभी विवेचको का अर्दली रूम किया गया जिसमे समस्त विवेचकगण को विवेचनाओ के निस्तारण के सम्बन्ध मे हिदायत दी गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तदुपरांत महोदय द्वारा मय पुलिस बल के अपराध नियन्त्रण, कानून शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत वजीरगंज क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले चौराहों,मुख्य बाजारों व आदि महत्वपूर्ण जगहों पर पैदल गश्त व चेकिंग की गई।
