लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बिहार में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के जश्न में बांटी मिठाइयां

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बिसौली,जनपद बदायूं के कस्बा बिसौली लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय पर बिहार में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष में जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न हम आपको बता दें कि शुक्रवार 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए जिसमें भाजपा को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष में लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश सचिव एडवोकेट आदित्य कुमार ठाकुर व बदायूं जिला अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पर मिठाइयां बाँट कर जश्न मनाया वही कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया वही इस मौके पर लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश सचिव आदित्य कुमार ठाकुर, जिला राजीव कुमार उर्फ़ राजू पाठक, दुष्यंत कुमार, आशुतोष शर्मा, कपिल गुप्ता, पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी शिशुपाल सागर व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
