बदायूं भाजपा कार्यालय पर में बिहार जीत पर मना जश्न, मिठाई खिलाई, ढोल-नगाड़े बजे

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद बदायूं के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि बिहार में पुनः NDA सरकार का गठन जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने इस परिणाम को कार्यकर्ताओं के समर्पण, संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति में जनता के भरोसे का प्रमाण बताया। उन्होंने 2027 में भी इसी विजय यात्रा को जारी रखने का संकल्प दोहराया।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह जनादेश बिहार की जनता की उस सोच को दर्शाता है, जो स्थिर सरकार, सुशासन और विकास के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि NDA की वापसी से बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति मिलेगी।
इस जश्न के मौके पर पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शरदेन्दु पाठक, बीएस मौर्य, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, विश्वजीत गुप्ता, केशव चौहान, रितेश चौहान, गोपाल शर्मा, राजीव शर्मा, ललतेश ठाकुर, गुलशन प्रताप सिंह, अजय मथुरिया, विजय शर्मा, सीमा राठौर, जोगेंद्र सिंह पटेल, उदयवीर दिवाकर, मुनीश अग्रवाल, वीरेश कुमार और रचित साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।दूसरी ओर, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेशाध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, सूर्यप्रताप सिंह, राजप्रताप सिंह, विपिन कुमार सिंह, कुलदीप और दिनेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
