मोमिन अंसार सभा बदायूं ने राबिया ज़हीर अंसारी को किया सम्मानित

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।मास्टर ज़हीर अंसारी की बेटी राबिया अंसारी ने चिकित्सा विज्ञान मे “तकनीकी अधिकारी नेत्र विज्ञान की परीक्षा में पूरे प्रदेश मे दूसरा स्थान प्राप्त किया! इसके साथ ही एम्स नई दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा में पूरे देश मे सातवाँ स्थान प्राप्त किया!एक ही माह मे दो जगह से नियुक्ति पत्र प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है!
राबिया ज़हीर अंसारी की इस विशष उपलब्धि पर “आल इन्डिया मोमिन अंसार सभा “के प्रदेश मंत्री शमसुल कमर अंसारी के नेतृत्व मे मोमिन अंसार सभा बदायूं का प्रतिनिधि मंडल ने राबिया ज़हीर अंसारी के आवास पर जाकर एक मोमेंटो एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया!प्रतिनिधि मंडल मे मास्टर वजहुल कमर, तहजीब आलम, मास्टर मो.नफीस, रबीऊल कमर एवं मास्टर अख़लाक़ अंसारी आदि शामिल हुए!
