6 पुलिसकर्मी रिटायर्ड एसपी देहात ने सम्मानपूर्वक दी विदाई

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद बदायूं से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए छह पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल, फूलमाला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी सेवाओं को अनुकरणीय बताया।सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में एसआई रामरूप सिंह, एसआई रामानन्द गिरि, एसआई आनन्द मोहन, हेड कांस्टेबल कुंवरपाल सिंह, उर्दू अनुवादक जाहिद हुसैन और अनुचर वीरपाल शामिल थे। एएसपी ग्रामीण डॉ. कठेरिया ने सभी का परिचय पढ़ते हुए कहा कि पुलिस परिवार को ऐसे अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों पर गर्व है। उन्होंने उनके योगदान को सराहा। इस कार्यक्रम में सीओ लाइन/उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
