विद्युत विल राहत योजना के अंतर्गत ग्राम शहावर में लगा कैंप,बकायेदारों के काटे विद्युत कनेक्शन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।आसफपुर,ग्राम शहावर में बिजली विभाग का कैंप लगाया गया वहीं आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत विल राहत योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू की गई है जिसके अंतर्गत 1 किलो वाट से दो किलो वाट तक के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 100% सरचार्ज के साथ ही 25% मूल धन में भी छूट दी जा रही है । ग्राम शहावर में लगभग 180 बकायेदारों के कनैक्शन काटे गए वहीं विद्युत विल राहत योजना के अंतर्गत कुल छः उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन किये गये और लगभग 55000 राजस्व की वसूली की गई वहीं टीम में रिजवान खान टीजी 2 , धर्मेंद्र सिंह, हरीश चंद्र यादव,अमर सिंह अशोक यादव,अजव सिंह, रवेंद्र कुमार, प्रेमपाल, निसार खान मीटर रीडर उपस्थित रहे।
