भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट से तगड़ा झटका..
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के सेंगर की सजा निलंबित करने के फैसले पर लगाई रोक..

संवाद न्यूज़ एजेंसीसी
जेआई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों वाली बेंच ने उन्नाव रेप केस में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है..उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को दिल्ली हाई कोर्ट ने निलंबित कर दिया था और उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया था. हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा था.सीजेआई ने कहा कि हाईकोर्ट के जिस जज ने फैसला सुनाया वो बहुत अच्छे जज हैं. हालांकि, गलती किसी से भी हो सकती है.. पॉक्सो के तहत अगर कॉन्स्टेबल लोक सेवक हो सकता है तो विधायक को अलग क्यों रखा गया, ये चिंता का विषय है..
