शोक सभा: स्व. के.एन. दारुवाला और स्व. अशोक कुमार मिश्रा की स्मृति में श्रद्धांजलि

संवाददाता सुयश शुक्ला
सोमवार को सेवानिवृत्त अपर निदेशक स्व. के.एन. दारुवाला (आईपीएस-1958) एवं सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक स्व. अशोक कुमार मिश्रा के निधन पर पुलिस मुख्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में श्री प्रशांत कुमार सहित मुख्यालय के अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी ने दिवंगत अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके योगदान और पुलिस सेवा में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की प्रशंसा की। स्व. के दारुवाला और स्व. अशोक कुमार मिश्रा ने अपनी निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्टता से पुलिस सेवा में एक आदर्श स्थापित किया। उन्हें याद करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि उनका समर्पण और नेतृत्व क्षमता सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा शोक सभा के दौरान सभी ने उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत को सदा याद रखने का संकल्प लिया। इस शोक सभा मे यह संदेश दिया कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जाएगा और वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।
