बाइक से कार टच होने पर बवाल, भीड़ ने घेरी गाड़ी, पुलिस दोनों पक्षों को ले आई दोनों
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। हेड कांस्टेबल समेत उसके बेटे के साथ कार सवार युवकों ने सरेराह मारपीट की। शहर के व्यस्ततम इलाके में हुई इस घटना के बाद वहां भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों को थाने ले गई है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड पर डीसीबी बैंक के पास हुई।हेड कांस्टेबल पप्पू राम अपने बेटे के साथ बैंक के पास स्थित फिलिंग स्टेशन पर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। रास्ते में कार सवार युवक अचानक से आ गया। हेड कांस्टेबल के अनुसार, उसने गाड़ी साइड में लगाई तो उनकी बाइक से टच होने लगी। बचाने की कोशिश की लेकिन दूसरी ओर डिवाइडर था। ऐसे में हेड कांस्टेबल ने ड्राइवर को कार ढंग से चलाने की नसीहत दी। आरोप है कि इसको लेकर कार सवार ने गाली-गलौज की।वहीं कुछ दूर फिलिंग स्टेशन पहुंचने तक चार अन्य सहयोगियों को बुला लिया। साथ ही हेड कांस्टेबल समेत बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। चूंकि यह इलाका शहर के व्यस्ततम

इलाकों में शुमार है। ऐसे में अचानक हुई मारपीट के कारण यहां अफरातफरी का माहौल हो गया। भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने बमुश्किल बीच-बचाव कराया।पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। इस बीच भीड़ ने गाड़ी घेर खड़ी थी। आरोपी से बाहर आने को कहा जा रहा था, लेकिन वह निकल नहीं रहा था। पुलिस ने आरोपी समेत साथियों को बाहर निकाला और अपने साथ थाने ले गई। इधर, एसएचओ सिविल लाइंस संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह बाहर गए थे। हेड कांस्टेबल की पोस्टिंग बदायूं में है या बाहर। यह भी पक्का नहीं पता है।
