बाइक सवार युवक को पीआरवी की गाड़ी ने मारी टक्कर युवक घायल, पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,यूपी 112 की पीआरवी की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे पीआरवी में मौजूद पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।यहां उसका इलाज चल रहा है।परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।हादसा अलापुर कस्बा में फिलिंग स्टेशन के पास हुआ। इसी इलाके के ईमादपुर गांव निवासी कुशाल सिंह (28) पुत्र हीरालाल अपने खेत की सिंचाई के लिए पंप चलाने को डीजल लेने बाइक से गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप पर जा रहा था। रास्ते में पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही यूपी 112 की पीआरवी से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में कुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ही अस्पताल लेकर पहुंची इधर, पीआरवी में मौजूद पुलिस टीम उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं उसके परिजनों को भी सूचना देकर बुला लिया। यहां घायल को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पीआरवी का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
