महिला ने किया सुसाइड आठ साल पहले हुई थी शादी, पति से झगड़े के बाद उठाया कदम

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। हालांकि इससे पहले परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
थाना इस्लामनगर इलाके के गांव खड़ुआ में रहने वाले पीतांबर ने अपनी बेटी मोरबती की शादी सरसोरा गांव निवासी राजपाल के बेटे जसविंदर से आठ साल पहले की थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।
गुरुवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और घरेलू कलह के कारण मोरवती ने गेहूं में रखने वाली कीटनाशक खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन रुदायन के निजी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां शाम तक इलाज से उसे राहत मिली लेकिन देर शाम फिर हालत बिगड़ी।
