फंदे से लटका मिला युवक का शव पत्नी के जाने से अवसाद में आ गया था, पुलिस मामले की जांच में जुटी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक युवक की पत्नी कहीं चली गई थी। इसी अवसाद में आकर उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया है। घटना थाना सिविल लाइंस इलाके के गांव कठौली की है।
यहां रहने वाला साबिर (29) पुत्र रईस खां अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके साथ बिल्सी इलाके के निजामपुर गांव में रहने वाला निजाम नाम का युवक भी मजदूरी को जाता था। पिछले दिनों बारिश के मौसम में भट्ठे बंद हुए तो लोग अपने घरों को लौट आए। जबकि कुछ दिन पहले साबिर की पत्नी कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा। इधर, गांव में तमाम चर्चाएं होने लगीं।
रात में घर से चुपचाप निकला
परिजनों ने बताया कि आधी रात को साबिर घर से परिवार वालों को बिनावर कुछ बताए निकल गया। जबकि सुबह उसका शव खेतिहर इलाके में पेड़ से फंदे से लटका मिला। शव देखते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
