दास पेट्रोल पंप पर मारपीट मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।शहर में एक अक्टूबर मंगलवार देर रात लालपुल पर स्थित दास पेट्रोल पंप पर एक विवादित घटना घटी। बाइक सवारों ने 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन सेल्समैन ने 150 रुपये का पेट्रोल डाल दिया। जब बाइक सवारों ने कहा कि उन पर रुपये नहीं है, तो नोंक-झोंक हुई और सेल्समैनों ने घेर कर पीटना शुरू कर दिया।इस दौरान पुलिस भी आ गई, लेकिन उन्होंने बिना जांच किए बाइक सवारों को ही पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों में आक्रोश है और न्याय की मांग की जा रही है।
इस बात को लेकर हुआ विवाद
बाइक सवारों ने 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया सेल्समैन ने 150 रुपये का पेट्रोल डाल दिया बाइक सवारों ने कहा कि उन पर रुपये नहीं हैं।
नोंक-झोंक के बाद सेल्समैनों ने बाइक सवारों को पीटा पुलिस ने बिना जांच किए बाइक सवारों को पीटा।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
